20 फरवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फतेहपुर में रुककर एक दुकान पर चाय पी थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। वो तस्वीर वायरल हो गई। करीब 1 सवा महीने बाद चाय वाले की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आए और पूछा कि एल्यूमिनियम के बर्तन में चाय क्यों बनाते हो? इसके बाद दुकानदार ने कुछ लोगों की ओर से मारपीट का भी आरोप लगाया है। मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाय वाले शेषमणि यादव और उसके बेटे आर्यन यादव को पार्टी कार्यालय बुलाया और चाय बनाने के लिए पीतल के बर्तन भी दिए और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन पर निशाना साधा।
#Akhileshyadavkaphoto, #akhileshyadavheightinfeet, #akhileshyadavlucknowcontactnumber, #akhileshyadaveducation, #akhileshyadav, #teasellermodi, #teaseller