केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक रोड शो किया और चुनावी रैली को संबोधित किया। नड्डा ने बंगाल की जनता से वादा किया है कि अगर राज्य में डबल इंजन की सरकार बनी तो हम यूसीसी लागू करेंगे। जेपी नड्डा और पीएम मोदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। यूसीसी को लेकर बीजेपी ने दावा किया है कि राज्य के विकास और नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूसीसी जरूरी है।