Surprise Me!

पीएम मोदी की दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता, 2030 तक आपसी व्यापार 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

2026-04-20 2 Dailymotion

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत के आधिकारी दौर पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कोरियाई राष्ट्रपति के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक जैसे कई अहम क्षेत्रों में एमओयू साइन किए गए। बैठक के बाद आयोजित साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और कोरिया का द्विपक्षीय व्यापार आज 27 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है और 2030 तक इसे 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में फैले तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक तनाव की स्थिति में हम साथ मिलकर शांति और स्थिरता का संदेश देते हैं। उन्होंने कोरिया के इंटरनेशनल सोलर अलायंस और इंडो-पैसिफिक ओशन पहल से जुड़ने पर खुशी जताई, साथ ही कहा कि दोनों देश अपने साझा प्रयासों से एक शांतिपूर्ण इंडो-पैसिफिक के लिए योगदान देते रहेंगे।