जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक यात्री बस के खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 61 घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और मौके पर राहत बचाव अभियान चलाया. घायलों को उधमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.. जबकि गंभीर रूप से घायल एक शख्स को एयरलिफ्ट करके जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
अधिकारियों के मुताबिक, ये हादसा पहाड़ी सड़क पर राम नगर इलाके के कनोट गांव के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ... जब बस एक मोड़ से गुजर रही थी. बस यात्रियों को लेकर रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी.
हादसे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऊधमपुर के जिला कलेक्टर मिंगा शेरपा से बात की. उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है.