Surprise Me!

यहीं है सबकुछ, कहीं और नहीं, महाकाल के दर पर बोले पंजाबी सिंगर अमित भल्ला

2026-04-21 3 Dailymotion

उज्जैन : ''जिदंगी में एक बार भस्म आरती में जरूर शामिल हों, दर्शन करके ऐसा लगता है जैसे यहीं है सबकुछ कहीं और नहीं.'' ये कहना है पंजाबी सिंगर अमित भल्ला का, जो मंगलवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे. पंजाबी सिंगर अमित भल्ला तड़के भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी हॉल में आगे बैठकर आरती का अलौकिक अनुभव किया. लोगों के बीच बैठे सिंगर अमित भल्ला महादेव की भक्ति में लीन नजर आए. इस दौरान वे ओम नम: शिवाय का जाप करते दिखे. मंदिर के पुजारियों ने सिंगर अमित भल्ला के हाथों विधि विधान से पूजन करवाया. महाकाल के दर्शन करने बाद अमित भल्ला ने चर्चा में कहा, ''यहां आकर अद्भुत अनुभव हुआ है. भोलेनाथ की कृपा मैंने आज देखी. यहां एक बार भस्म आरती में जरूर आना चाहिए क्योंकि यहीं है सब कुछ और कहीं नहीं है.''