Surprise Me!

पहलगाम हमले की बरसी पर नरेंद्र मोदी का संकल्प- आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत

2026-04-22 2 Dailymotion

पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर देश ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक शामिल था. आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाया, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. हमले के पीछे ‘The Resistance Front’ का नाम सामने आया, जिसे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा माना जाता है. इसके बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की. इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.