Surprise Me!

सीजफायर बढ़ा, नाकेबंदी जारी… डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान पर बढ़ता आर्थिक दबाव

2026-04-22 4 Dailymotion

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ सीजफायर की अवधि बढ़ाने के साथ समुद्री नाकेबंदी जारी रखी है और दावा किया है कि इससे ईरान पर भारी आर्थिक दबाव बन रहा है. उनके अनुसार, नाकेबंदी के कारण ईरान को रोजाना लगभग 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है. वहीं, अमीर सईद इरावानी ने साफ कहा है कि नाकेबंदी हटने के बाद ही अमेरिका से बातचीत संभव है. पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर बढ़ाया गया, जिस पर शहबाज शरीफ ने आभार जताया। हालांकि, ईरान के बातचीत से इनकार के कारण शांति वार्ता अनिश्चित बनी हुई है और वैश्विक स्तर पर तनाव बरकरार है.