Surprise Me!

अभिनेत्री नुसरत जहां ED के सामने पेश, हाउसिंग प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी के आरोप

2026-04-22 7 Dailymotion

टीएमसी की पूर्व सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां कोलकाता में जांच एजेंसी ईडी के सामने पेश हुईं. वो अपने पति और अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ सुबह CGO कॉम्प्लेक्स पहुंचीं. उनके खिलाफ राजारहाट  में एक हाउसिंग प्रजेक्ट से जुड़े धोखाधड़ी के मामले की जांच चल रही है. नुसरत पर इस कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर काम करने के आरोप हैं...हालाँकि वो कंपनी से डायरेक्टर के तौर पर जुड़े होने और धोखाधड़ी के आरोपों से इनकार कर चुकी हैं. नुसरत के खिलाफ शिकायत BJP नेता शंकुदेव पांडा ने दर्ज कराई थी.उन्होंने आरोप लगाया  है कि 2014-15 के दौरान कंपनी ने 400 से ज़्यादा बुज़ुर्गों को ठगा. कंपनी ने करीब 5- 5 लाख रुपये प्रति व्यक्ति के भुगतान के बदले 1,000 वर्ग फ़ीट के फ़्लैट देने का वादा किया था.आरोप है कि.इन लोगों को न तो फ्लैट दिए गए और न ही इनके पैसे वापस मिले.