Surprise Me!

IPL 2026 : शमी-मोहसिन-प्रिंस की घातक गेंदबाजी के आगे RR ढेर, LSG को 160 रनों का टारगेट

2026-04-22 9 Dailymotion

लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे IPL के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरकिंग्स को 160 रनों का टारगेट दिया है।
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों के सामने राजस्थान रॉयल्स का बैटिंग लाइनअप पूरी तरह बेबस नजर आया। मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव के टेरर ट्रायो की धारदार गेंदबाजी के आगे RR के बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए और लगातार विकेट गंवाते चले गए। यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर जैसे स्टार बल्लेबाजों से सजी Rajasthan Royals की टीम भी इस दबाव से उबर नहीं पाई। इस मुश्किल घड़ी में रविंद्र जडेजा ने टीम की नाक बचाई और 43 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम के स्कोर को 150 पार पहुंचाया। जड़ेजा टीम के हाईएस्ट स्कोरर भी रहे।
Lucknow Super Giants के बॉलर्स के शानदार प्रदर्शन के बाद अब दारोमदार बैट्समेन के कंधों पर है। अब देखना होगा कि टीम अपने होम ग्राउंड पर लूजिंग स्ट्रीक को खत्म कर जीत की पटरी पर लौट पाती है, या फिर राजस्थान 2 और पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी पकड़ और मजबूत करती है।