Surprise Me!

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, सीएम स्टालिन, रजनीकांत और थलापति समेत कई हस्तियों ने डाला वोट

2026-04-23 16 Dailymotion

तमिलनाडु में आज यानि कि 23 ​​अप्रैल को 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एम.के. स्टालिन ने विधानसभा चुनाव के दौरान चेन्नई में अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान करने के बाद स्टालिन ने कहा कि मैंने अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा किया है। सुपरस्टार रजनीकांत, एमएनएम पार्टी प्रमुख कमल हासन और टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के दौरान चेन्नई में अपना वोट डाला।