Surprise Me!

Sudan Gurung Resignation: Nepal Home Minister का 26 दिन में इस्तीफा, Balen Shah सरकार पर भारी संकट

2026-04-23 63 Dailymotion

Sudan Gurung Resignation: 26 दिन में इस्तीफा, Balen Shah Govt पर संकट? नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल, क्या गिर सकती है पूरी सरकार?
नेपाल की राजनीति में अचानक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। Gen-Z आंदोलन से उभरकर गृह मंत्री बने सुदन गुरुंग को महज 26 दिनों में इस्तीफा देना पड़ा, जिससे प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सुदन गुरुंग, जिन्होंने गोरखा सीट से जीत दर्ज कर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का प्रतिनिधित्व किया, बेहद तेजी से सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे थे। लेकिन गृह मंत्री बनने के बाद उनके फैसले, खासकर हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियों और न्यायपालिका पर बयान, विवादों का कारण बन गए। इसके साथ ही उनकी संपत्ति, बिजनेसमैन से संबंध और शेयर खरीद को लेकर भी कई गंभीर आरोप सामने आए, जिसने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया।
इस पूरे घटनाक्रम ने बालेन शाह सरकार को भी मुश्किल में डाल दिया है। गुरुंग न सिर्फ कैबिनेट के अहम सदस्य थे, बल्कि बालेन शाह के करीबी सहयोगी भी माने जाते थे। ऐसे में उनका इस्तीफा सरकार की साख और स्थिरता दोनों पर असर डाल सकता है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक मंत्री का इस्तीफा है या फिर नेपाल की राजनीति में किसी बड़े बदलाव का संकेत? क्या बालेन शाह सरकार इस संकट से उबर पाएगी या हालात और बिगड़ेंगे?
About the Story:
Sudan Gurung, a rising Gen-Z political leader in Nepal, resigned as Home Minister within 26 days amid multiple controversies, raising serious concerns about Prime Minister Balen Shah’s government stability and political future.

#SudanGurung #NepalPolitics #BalenShah #BreakingNews #OneindiaHindi #NepalCrisis #HindiNews #GenZLeader

~PR.514~HT.318~GR.538~