Surprise Me!

पीएम मोदी बोले- चार मई को बंगाल में बीजेपी की विजय का जश्न होगा, मिठाई भी बटेंगी और 'झालमुड़ी' भी बांटी जाएगी

2026-04-23 0 Dailymotion

पश्चिम बंगाल की पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने कृष्णानगर की रैली में बीजेपी के जीत का दावा करते हुए झालमुड़ी को लेकर विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कमल खिलना तय है, चार मई को बंगाल में भी बीजेपी की विजय का जश्न होगा, मिठाई भी बटेंगी और 'झालमुड़ी' भी बांटी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा टीएमसी के घुसपैठियों को समर्थन देने के नीति को खत्म करना जरूरी है, क्योंकि ये हमारी भूमि के लिए खतरा पैदा करती है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद हम बंगाल की विकास गति को दोगुना कर देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा राजनीति में आने के बाद से पिछले 50 सालों में ये पहला चुनाव है जिसमें सबसे कम हिंसा हुई है.