Surprise Me!

बातचीत के बीच लेबनान पर इजराइल के ताबड़तोड़ हमले... ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पर सस्पेंस बरकरार

2026-04-23 6 Dailymotion

एक तरफ जहां ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत पर सस्पेंस बरकरार है. वहीं, इजराइल और लेबनान के बीच वाशिंगटन में आज दूसरे दौर की बातचीत होने वाली है. इसी बीच दक्षिण लेबनान में इजराइल के हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें अल-जजीरा का जर्नलिस्ट भी शामिल है. इजराइल का दावा है कि हिजबुल्ला के मिलिट्री बेस से लौट रहे दो वाहनों पर उसने हमला किया. वहीं, कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि एक बिल्डिंग पर इजराइल की एयर स्ट्राइक में एक जर्नलिस्ट घायल हो गया.. जो काफी देर तक मलबे में फंसा रहा और उसकी मौत हो गई. लेबनान पर ये हमले उस वक्त हो रहे हैं. जब दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम लागू है और दोनों दूसरे दौर की बातचीत कर रहे हैं. हमलों की वजह से  कई गांव तबाह हो गए हैं. इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. हालांकि इजराइल का दावा है कि इन इमारतों का इस्तेमाल हिजबुल्ला कर रहा था. उधर, गाजा पर इजराइल की एयर स्ट्राइक में पांच लोगों की मौत हो गई. शिफा हॉस्पिटल ने इन मौतों की पुष्टि की है.