Surprise Me!

छिटपुट हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान संपन्न, तमिलनाडु में टूटा मतदान का रिकॉर्ड

2026-04-24 3 Dailymotion

छिटपुट हिंसा, तोड़फोड़ और धमकियों के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया.. वोटरों ने बंपर वोटिंग की  यहां 152 सीटों के लिए हुए मतदान में शाम पांच बजे तक करीब 90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. वहीं तमिलनाडु में 234 सीटों पर करीब 82 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और इसके साथ ही तमिलनाडु में अब तक के सबसे ज्यादा वोटिंग का रिकॉर्ड टूट गया है. इससे पहले 2011 में 78.29 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाले थे.

मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर हिंसा की तस्वीरें देखने को मिलीं. मुर्शिदाबाद के नौदा में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई. बीजेपी ने हिंसा पर दुख जताया और पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. उधर, दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज से भी झड़प की तस्वीरें सामने आई हैं.