Raghav Chadha Joins BJP: आम आदमी पार्टी में अब तक की सबसे बड़ी फूट! राघव चड्ढा ने 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होकर अरविंद केजरीवाल के पैरों तले जमीन खिसका दी है।
भारतीय राजनीति में आज एक बड़ा भूचाल आ गया है। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अपने साथ 6 अन्य सांसदों (कुल 7) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। इस ग्रुप में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) जैसे बड़े नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।
यह घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाकर अशोक मित्तल (Ashok Mittal) को यह जिम्मेदारी दी गई थी। अपमान और दरकिनार किए जाने से नाराज राघव चड्ढा ने अंततः बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने इस पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा था, लेकिन अब यह पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक गई है। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्यों ने उनके साथ आने पर सहमति जता दी है।
इस टूट ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के भविष्य पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह AAP के पतन की शुरुआत है? या केजरीवाल इस संकट से बाहर निकल पाएंगे? इस वीडियो में देखिए राघव चड्ढा का वो विस्फोटक बयान और बीजेपी में शामिल होने की पूरी कहानी।
About the Story:
In a historic political shift, senior AAP leader Raghav Chadha along with 7 Rajya Sabha MPs has merged with the BJP. This follows a long-standing rift within the Aam Aadmi Party after Chadha was removed from his parliamentary post. Watch the detailed report on the AAP split and its impact on Indian politics in 2026.
#RaghavChadha #AAPSplit #ArvindKejriwal #BJP #BreakingNews #OneindiaHindi #Politics2026 #PoliticalCrisis #DelhiPolitics #PunjabPolitics
~HT.410~PR.514~ED.104~GR.122~