Surprise Me!

उत्तराखंड में हादसा, बोरवेल के गड्ढे में गिरा शख्स, मौके पर SDRF-NDRF

2026-04-24 11 Dailymotion

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है. हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है. 55 साल का एक व्यक्ति बोरवेल के गड्ढे में गिर गया. बताया जा रहा है कि मनोहर बोरिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बोरवेल में जा गिरा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुटे हैं और प्रशासन की टीमों की मदद कर रहे हैं.