Surprise Me!

पहले चरण के बाद बड़ा दावा… अमित शाह बोले—BJP 152 में से 110 सीटें जीतेगी

2026-04-24 0 Dailymotion

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दावा किया है कि बीजेपी 152 में से 110 से अधिक सीटें जीत सकती है. उन्होंने रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत को जनता के बदलाव के संकेत के रूप में बताया और कहा कि लोगों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को चुना है. शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बदलाव तय है. उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों की सराहना की. चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 91 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी.