होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना को आदेश दिया है कि अगर ईरान की कोई संदिग्ध नाव दिखाई दे तो उसे “मारो और नष्ट करो”. वहीं, IRGC ने अपनी ‘मॉस्किटो फ्लीट’ यानी छोटी स्पीडबोट और अंडरवॉटर ड्रोन तैनात कर दिए हैं. हालात तब और बिगड़ गए जब अमेरिका ने एक और टैंकर जब्त किया और ईरान ने तीन जहाजों पर हमला कर दो को कब्जे में ले लिया. इस टकराव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे दुनिया के करीब 20% तेल व्यापार पर असर पड़ सकता है.