Surprise Me!

नन्हे प्रियांशु ने रचा इतिहास: एक मिनट में 19 बैकफ्लिफ करते सबको किया हैरान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

2026-04-24 6 Dailymotion

रस्सी से टंगे दो डिस्क के सहारे एक्सरसाइज करते इस बच्चे का नाम है प्रियांशु मलिक. प्रियांशु की उम्र अभी महज 2 साल 11 महीने ही है, लेकिन उसने अभी से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है. एक मिनट में 19 बैकफ्लिप करके उसने सबको हैरान कर दिया. एक मिनट में सबसे ज्यादा बैकफ्लिफ करने के लिए उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. ऐसा उपलब्धि हासिल करने वाला प्रियांशु पहला बच्चा है.  

ओडिशा के केंद्रापाड़ा के मंत्रीपाड़ा के करने वाले प्रियांशु के पिता प्रकाश मल्लिक खुद स्पोर्ट्समैन रह चुके हैं. उन्होंने कई खेल प्रतियोगिताएं जीतीं. वो चाहते हैं कि उनका बेटा स्पोर्टमैन बने. पिता को योग और रस्सी कूद का अभ्यास करते हुए देखकर प्रियांशु भी खेलों का अभ्यास करने लगा. उसने बैकफ्लिक से शुरुआत की,  लेकिन जब उसने एक दिन में एक सौ से ज्यादा बैकफ्लिप करना शुरू कर दिया तो लोग हैरान रह गए. प्रियांशु को स्कैटिंग और रोप क्लाइंबिग जैसे दूसरे स्पोर्टस में भी रुचि है.