Surprise Me!

देशभर में भीषण गर्मी, लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश से थोड़ी राहत

2026-04-24 2 Dailymotion

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान लगातार बढ़ रहा है. रोजमर्रे की जिंदगी मुश्किल होती जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है.

तेलंगाना में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून से पहले की बारिश भी हो रही है.

यही हाल केरल का है। कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पलक्कड़ और त्रिशूर में भीषण लू चल रही है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केरल में लोगों को पराबैंगनी विकिरण के भारी स्तर की भी चेतावनी दी गई है. इससे सनबर्न, त्वचा रोग, आंखों की परेशानियां और सेहत से जुड़ी दूसरी समस्याएं हो सकती हैं. लोगों को दिन में खुले में निकलते समय टोपी, छाता और धूप के चश्मे जैसे उपायों के अलावा पूरे शरीर को ढकने वाले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.