Surprise Me!

MCD के स्वामी दयानंद अस्पताल में अत्याधुनिक एडवांस आई केयर सेंटर शुरू

2026-04-25 7 Dailymotion

नई दिल्ली: दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने स्वामी दयानंद अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में स्थापित एडवांस आई केयर सेंटर का उद्घाटन किया. इस दौरान महापौर ने अस्पताल के लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट एवं आईसीयू का निरीक्षण किया, तथा यहां उपलब्ध अत्याधुनिक कंटीन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (CRRT) मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली. महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली के नागरिकों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्वामी दयानंद अस्पताल में एडवांस आई केयर सेंटर की स्थापना इस दिशा में एक मजबूत कदम है. हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि हर नागरिक को समय पर, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिले. आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के माध्यम से हम दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.