Surprise Me!

पंजाब में भगवंत मान सरकार पर संकट! AAP सांसद संजय सिंह ने बताई सच्चाई

2026-04-25 50 Dailymotion

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राघव चड्ढा के नेतृत्व में सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद अब चर्चा है कि पंजाब में भी बगावत हो सकती है। बताया जा रहा है कि पंजाब में कई आप विधायक भगवंत मान सरकार से नाराज हैं और जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ऐसी खबरों को अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के नेतृत्व में पंजाब की आप सरकार मजबूती से चल रही है और किसी भी विधायक के पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता है।


#Punjab #PunjabGovernment #CMBhagwantMann #AAP #AamAadmiParty #ArvindKejriwal #RaghavChadha #RajyaSabhaMP #AAPMLA #BhagwantGovernment Crisis #MPSanjaySingh