Surprise Me!

राहुल गांधी का ममता और मोदी पर हमला, कहा, गरीबों की बजाय एक-दूसरे की मदद करते हैं दोनों

2026-04-25 3 Dailymotion

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एक तरफ बीजेपी तो दूसरी तरफ टीएमसी जोर लगा रही है. इन दोनों के बीच कांग्रेस भी जोर आजमाइश कर रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हुगली के श्रीरामपुर में बीजेपी और टीएमसी दोनों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने मोदी और ममता पर गरीबों की बजाय एक-दूसरे की मदद करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर डर और नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने उन्हें डराने की लगातार कोशिश की, लेकिन वो मोदी सरकार से नहीं डरते हैं, बल्कि राहुल गांधी उनसे डर रहे हैं.  

इससे पहले राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के मजबूत होने के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया और इसे ममता बनर्जी सरकार के प्रशासन की विफलता बताया. इस पर तृणमूल कांग्रेस ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है.