फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने पति रॉकी जायसवाल और अपनी मां के साथ साउथ कोरिया में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान हिना ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके इस खूबसूरत और सुकून भरे सफर की झलक साफ दिख रही है। हिना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉकी जायसवाल के साथ एक रोमांटिक वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिसमें ये कपल बॉलीवुड के फेमस गाने 'सुनोजी दुल्हन एक बात सुनोजी' पर रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो में रॉकी कभी हिना का सर दबाते, कभी उनके लिए खाना बनाने के लिए कहते, कभी आइसक्रीम खिलाते, तो कभी बाहर डिनर और शॉपिंग पर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
#HinaKhan #RockyJaiswal #SouthKoreaTrip #CoupleGoals #RomanticReel #TrendingReels #BollywoodSong #SunojiDulhan #TravelVibes #KoreaDiaries #CelebrityLife #EntertainmentNews #TVStars #YRKKH #BiggBoss11 #KhatronKeKhiladi #InstaReels #ViralVideo #InstaLove #LoveAndTravel #LifestyleGoals #ReelItFeelIt #IANS