नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के कई सोशल मीडिया एकाउंट सस्पेंड हो गए हैं। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के निर्देश पर गुजरात में उसके इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल्स को ब्लॉक कर दिया गया है। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी की पोस्ट को रीट्वीट कर सवाल किया कि आखिर बीजेपी AAP से इतनी क्यों डरी हुई है। दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगया कि गुजरात में नगर निगम चुनावों से ठीक पहले हमारे कई उम्मीदवारों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए गए हैं। साथ ही पार्टी के गुजरात के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को सस्पेंड करवा दिया गया है। आप नेताओं का यह भी कहना है कि बीजेपी में आम आदमी पार्टी का खौफ है, इसलिए इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।
#Gujarat #BJP #BJPGovernment #AamAadmiParty #AAP #ArvindKejriwal #SanjaySingh #FacebookBlock #InstagramBlock #AAPAllegationsAgainstBJP #SocialMediaHandles #GujaratLocalBodyElections