Harbhajan Singh की सुरक्षा वापस, क्या AAP में हो गई महा-बगावत? जानिए क्यों भगवंत मान सरकार ने रातों-रात भज्जी की Z+ सुरक्षा वापस ले ली और क्या है 7 सांसदों के इस्तीफे का पूरा सच।
पंजाब की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के खिलाफ भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने एक बहुत सख्त कदम उठाया। राज्य सरकार ने अचानक हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है। यह कार्रवाई तब हुई है जब आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर एक बहुत बड़ी टूट की खबरें गलियारों में तैर रही हैं। बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह ने पार्टी से किनारा कर लिया है, और इस बात का दावा खुद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की ओर से किया गया है। सियासी पारा तब और चढ़ गया जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जालंधर और लुधियाना में बागी सांसदों के घरों के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर की दीवारों पर ‘गद्दार’ लिख दिया। दरअसल, यह पूरा गुस्सा उन सात राज्यसभा सांसदों के खिलाफ है जिनके पार्टी छोड़ने की चर्चा है। इन नामों में राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal), हरभजन सिंह, संदीप पाठक (Sandeep Pathak), अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी दिग्गज नेताओं ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंजाब जैसे राज्य में, जहाँ आप की पूर्ण बहुमत की सरकार है, वहां हरभजन सिंह जैसे बड़े चेहरे का अलग होना पार्टी के लिए एक 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसा है। इस वीडियो में हम विश्लेषण करेंगे कि क्या सुरक्षा हटाना सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला है या बगावत करने वाले नेताओं को दिया गया एक कड़ा सियासी संदेश? देखिए ऋचा पराशर की यह खास रिपोर्ट।
In a major political shake-up in Punjab, the Bhagwant Mann-led AAP government has withdrawn the Z+ security of Rajya Sabha MP and former cricketer Harbhajan Singh. This move follows reports of seven high-profile AAP MPs, including Raghav Chadha and Swati Maliwal, defecting to the BJP. Angry AAP workers have staged protests, labeling the leaders as traitors and vandalizing their residences.
#HarbhajanSingh #AAP #BhagwantMann #PunjabPolitics #RaghavChadha #BreakingNews #OneindiaHindi #AAPSplit #BJP #SwatiMaliwal #PunjabNews