Surprise Me!

दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी, करीब 170 साल पहले के हिमालय की झलक

2026-04-26 4 Dailymotion

नई दिल्ली में दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी लगी है. इसमें हिमालय की लगभग 170 साल पहले की झलक देखने को मिलती है. प्रदर्शनी का नाम 'हिमालयन एनकाउंटर्स - हिडेन व्यूज फ्रॉम 170 ईयर्स अगो' है। इसमें 19वीं सदी में भारतीय उपमहाद्वीप की यात्रा करने वाले जर्मन खोजकर्ता श्लागिंटवेट बंधुओं की बनाई तस्वीरों की प्रतिकृति हैं. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर अनेक्सी आर्ट गैलरी में आयोजित प्रदर्शनी में असम और खासी पहाड़ियों से लेकर लद्दाख, बाल्टिस्तान, भूटान और तिब्बत तक फैले हिमालयी इलाके देखने को मिलते हैं. म्यूनिख में संरक्षित तस्वीरों की प्रतिकृतियां पहली बार भारत में दिखाई जा रही हैं। इनसे दर्शकों को साझा ऐतिहासिक और पर्यावरणीय विरासत के बारे में अहम जानकारी मिल रही है. प्रदर्शनी 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगी। ये खोज और कला की अद्भुत मिसाल है, जिसमें खूबसूरत हिमालयी इलाकों के भी दीदार होते हैं.