Surprise Me!

ट्रंप पर हमले की दुनियाभर में निंदा, पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

2026-04-26 5 Dailymotion

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की दुनिया भर के नेताओं ने निंदा की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और स्वस्थ हैं. मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं. लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए. उधर, यूरोपियन यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने इस घटना की निंदी की. उन्होंने इसे राजनीतिक हिंसा बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में इसकी कोई जगह नहीं है.