Surprise Me!

'मैं 4 मई के बाद बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में वापस आऊंगा', पीएम मोदी ने बंगाल में जीत का भरोसा जताया

2026-04-27 3 Dailymotion

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का पूरा भरोसा है. बैरकपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी और 4 मई के बाद वो बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह में वापस पश्चिम बंगाल आएंगे.

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बैरकपुर ने दी उस संग्राम को शक्ति दी थी और आज यही भूमि बंगाल में बदलाव का रास्ता साफ कर रही है. पीएम मोदी ने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार करने और असामाजिक तत्वों का साथ देने का आरोप लगाया.  

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. 29 मई को दूसरे चरण का मतदान होगा और 4 मई को वोटों की गिनती होगी. उसी दिन पता चलेगा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी सरकार में विश्वास जताती है या बदलाव को चुनती है.