Surprise Me!

Ahmedabad: श्यामल चार रास्ता के निकट इमारत में भीषण आग, फंसे हुए 50 लोगों को निकाला

2026-04-27 70 Dailymotion

Ahmedabad : शहर के श्यामल चार रास्ता स्थित शांग्रीला आर्केड की इमारत में सोमवार को भीषण आग लग गई। सुबह करीब 10:15 बजे ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग तेजी से फैलकर चौथे मंज़िल तक पहुंच गई। धुएं और लपटों के बीच लगभग 50 लोग अंदर फंस गए थे। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि धुएं के कारण चार महिलाएं बेहोश हो गईं, जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। ये महिलाएं आग के धुएं के प्रभाव से बेहोश हुई थीं।