ईरान ने अमेरिका को नया शांति प्रस्ताव दिया है, जिसमें युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की बात कही गई है. साथ ही. ईरान ने परमाणु मुद्दे पर बातचीत बाद में करने का सुझाव रखा है. पाकिस्तान के जरिए वाशिंगटन को नया प्रस्ताव भेजा या है.. लेकिन अमेरिका की शर्त बरकरार है.
नए समझौते के तहत युद्ध विराम को लंबी अवधि के लिए बढ़ाया जाएगा या फिर दोनों पक्ष शत्रुता को स्थायी तौर पर समाप्त करने पर राजी होंगे. वहीं, परमाणु वार्ता को बाद के चरण में जोड़ा जाएगा. नए प्रस्ताव पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारी फोन पर बात कर सकते हैं.
ईरान की ओर से नया शांति प्रस्ताव उस वक्त आया है.. जब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के पाकिस्तान छोड़ने के बाद.. ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने इस्लामाबाद यात्रा रद्द कर दी थी.