प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम राज्य के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर गंगटोक के पाल्जोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समापन समारोह में शिरकत की। इस मौके पर पीएम मोदी ने पूरे राज्य में 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की 30 से अधिक विकास परियोजनाओं का का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गंगटोक स्थित विश्व-स्तरीय ऑर्किडेरियम का दौरा किया, जहां उन्होंने राज्य की अनूठी पारिस्थितिक और फूलों की विरासत को करीब से देखा।