Surprise Me!

बेजुबान का शोक, मालिक की मौत के गम में गाय, त्यागा अन्न-जल

2026-04-28 11 Dailymotion

संवेदनाएं सिर्फ मनुष्यों तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि बेजुबान जानवर भी अपनों के खोने का गम और अपनी गलतियों का पछतावा उतनी ही शिद्दत से महसूस करते हैं. ओडिशा के बालासोर जिले के रेमुना ब्लॉक स्थित खुसालीगंज गांव से एक ऐसी ही मार्मिक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत और पशु प्रेम की एक नई मिसाल पेश की है. यहां एक गाय अपने मालिक की दुर्घटनावश हुई मौत के बाद 'प्रायश्चित' में है और पिछले 15 दिनों से उसने अन्न-जल त्याग दिया है. गाय गौशाला में भी नहीं जा रही, अपने पास किसी की आने नहीं देती, हादसे वाली जगह के आसपास रहती है जैसे वो अपने मालिक के आने का इंतजार कर रही हो.