इंडोनेशिया की राजधानी के बाहर एक स्टेशन पर एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से टकरा गई, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. हादसे के बाद कई लोग ट्रेन के डिब्बे में फंस गए. अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को इसकी जानकारी दी. हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. सरकारी रेलवे कंपनी पीटी केरेटा एपी इंडोनेशिया की कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस की वाइस प्रेसिडेंट ऐनी पुरबा ने एक बयान में कहा, 'अब तक कम्यूटर ट्रेन से 38 यात्रियों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.'