मुंबई के मीरा रोड इलाके में दो सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला हुआ. आरोपी की पहचान जैब जुबेर अंसारी के रुप में हुई है. पुलिस अधिकारी को इस हमले के पीछे धार्मिक नफरत का शक है. दोनों सुरक्षा गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल दोनों पीड़ितों की पहचान राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन के रूप में हुई है. राजकुमार मिश्रा की हालत ज्यादा गंभीर है. वहीं पुलिस ने आरोपी जुबैर को सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार किया है. इस वारदात को आतंकवादी घटना मानते हुए ATS ने जांच को अपने हाथ में ले लिया है. हमले के पीछे का असली मकसद अभी भी साफ़ नहीं है.जांच एजेंसियों ने आरोपी के मोबाइल फोन से कुछ संदिग्ध दस्तावेज और वीडियो बरामद किए हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हमले की निंदा की है. आरोपी अंसारी मूल रूप से मुंबई के कुर्ला का रहने वाला है और मीरा रोड के नयानगर इलाके में अकेला रह रहा था.वह अपनी पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था और 2019 में भारत लौटा था.