Surprise Me!

खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक ने मांगे सबूत... बहन का कंकाल कंधे पर लेकर बैंक पहुंचा भाई

2026-04-28 47 Dailymotion

ओडिशा के क्योंझर से दिल को झकझोरने वाली घटना सामने आई है. जहां मृतक बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए जब बैंक ने बहन की मौत का सबूत मांगा तो भाई अपनी बहन की सड़ी-गली डेड बॉडी लेकर सीधे बैंक पहुंच गया.

मामला पटना थाना क्षेत्र के दियनाली गांव का है, यहां जीतू मुंडा की बहन माला मुंडा की दो महीने पहले मौत हो गई थी. माला के बैंक खाते में 19 हजार 300 रुपये जमा थे. सोमवार को जब जीतू अपनी बहन के पैसे निकालने बैंक पहुंचा, तो अधिकारियों ने उससे मृत्यु प्रमाण पत्र और नॉमिनी का सबूत मांगा, जो उसके पास नहीं था.  

बैंक से लौटकर वो सीधे श्मशान घाट चला गया, उसने वहां जमीन के नीचे दबे अपनी बहन के शव के अवशेषों को खोदकर निकाला और फिर उसे अपने कंधे पर लादकर करीब 10 किलोमीटर पैदल चलता हुआ बैंक पहुंच गया. इस वजह से बैंक परिसर में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. बाद में बैंक अधिकारियों और पुलिस के समझाने के बाद जीतू घर लौट गया.