हवाई सफर आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है. मिडिल इस्ट में युद्ध संकट के बीच एटीएफ यानि एविएशन टरबाइन फ्यूल महंगा होने से एयरलाइनस दबाव में है. एयर इंडिया, इंडिगो जैसी एयरलाइन्स के संगठन फेडरेशन ऑफ एयरलाइन्स ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर मदद मांगी है.फेडरेशन ने कहा कि फ्लाइट्स का परिचालन बंद करने की कागार पर है.फेडरेशन ने मंत्रालय से एक्साइज ड्यूटी, और वैट कम करने की मांग की है. पश्चिम एशिया में चल रहे उथल-पुथल के कारण तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद होने की वजह से सप्लाई को लेकर संकट है. एविशन इंडंस्ट्री ने चेतावनी दी है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो एयरलाइंस को अपनी क्षमता कम करने और किराए बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.