गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी में भयंकर आग लग गई...सोसाइटी के डी-ब्लॉक में लगी ये आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसने चार से पांच मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया...आसमान में उठता काले धुएं का गुबार मीलों दूर से देखा जा सकता था...सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
#fire, #Ghaziabad, #Indirapuram, #firebrigade, #blaze