Surprise Me!

गाल चुनाव में सियासी संग्राम… डेरेक ओ’ब्रायन की PM नरेंद्र मोदी को चुनौती-'TMC जीते तो इस्तीफा दें'

2026-04-29 2 Dailymotion

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में आज बुधवार 29 अप्रैल को दूसरे और आखिरी चरण के मतदान जारी है. इन सबके बीच, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस जीतती है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे दें.

डेरेक ओ'ब्रायन ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपने घोषणा की थी कि आप बंगाल की सभी 294 सीटों के लिए उम्मीदवार हैं. बड़ी-बड़ी बातें बंद करें. इस चुनौती को स्वीकार करें. उन्होंने आगे लिखा कि 4 मई को, जब ममता बनर्जी और टीएमसी बंगाल जीत जाएं, तो प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दें. हिम्मत है. बता दें, यह चुनौती तब आई है जब पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में भारी मतदान हुआ है, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित होने हैं.