Surprise Me!

मिजोरम की मां का बड़ा दिल, ब्रेन डेड बेटे के अंग दान से चार जिंदगियां रोशन

2026-04-29 13,172 Dailymotion

अहमदाबाद. मां के लिए बेटा उसके कलेजे का टुकड़ा होता है, लेकिन जब वही बेटा हमेशा के लिए दूर चला जाए तो उस दर्द की कल्पना भी मुश्किल है। ऐसे ही गहरे दुख के बीच मिजोरम की एक मां ने अद्भुत साहस और मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने ब्रेन डेड बेटे के अंग दान करने का फैसला लिया। इस निर्णय से चार जरूरतमंदों को नया जीवन मिल सका।