नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद पहली बार खुलकर अपनी पूर्व पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की कार्यशैली और फैसलों पर गंभीर सवाल खड़े किए.
मालीवाल ने मेयर चुनाव के बहिष्कार को लेकर कहा कि यह समझ से परे राजनीति है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “कभी न्यायपालिका का बहिष्कार, कभी चुनाव का बहिष्कार—यह कैसा रवैया है. यह वैसा है जैसे कोई बच्चा शून्य पर आउट होने के डर से खेलना ही छोड़ दे. उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है और जनता के बीच गलत संदेश जाता है.