Surprise Me!

Manisha Koirala ने शेयर किया अपना समर स्टाइल, simple लुक में दिखीं बेहद classy

2026-04-30 637 Dailymotion

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस मनीषा कोइराला सोशल मीडिया पर अपने खास पलों को अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं, चाहे वो फिटनेस रूटीन हो, फैमिली टाइम या फिर ट्रैवल डायरी। हाल ही में मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर समर सीजन का एक फ्रेश और एलीगेंट लुक शेयर किया है। तस्वीर में वे बेहद स्मार्ट और क्लासी अंदाज में नजर आ रही हैं। शॉर्ट वेवी हेयरस्टाइल उनके चेहरे पर खूब जंच रहा है, वहीं लाइट मेकअप और नैचुरल स्माइल उनके कॉन्फिडेंस को और बढ़ा रही है। अपने इस समर लुक में मनीषा ने व्हाइट लूज-फिट शर्ट के साथ बेज कलर का लॉन्ग ओपन जैकेट कैरी किया है, जो उनके स्टाइल को मिनिमल लेकिन सॉफिस्टिकेटेड टच दे रहा है। ब्लू जीन्स के साथ उन्होंने अपने आउटफिट को कैजुअल और ट्रेंडी बनाए रखा है। ओवरऑल उनका ये लुक सिंपल, कम्फर्टेबल और मॉडर्न-एलीगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

#ManishaKoirala #BollywoodStyle #SummerLook #ElegantFashion #CasualChic #CelebrityStyle #OOTD #FashionInspo #MinimalMakeup #ShortHairStyle #ModernElegance #StyleIcon #InstagramFashion #Heeramandi #SanjayLeelaBhansali #Shehzada #RohitDhawan #BollywoodNews #EntertainmentUpdate #TrendingNow #SummerVibes #FashionGoals #IANS