यूपी के बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, ट्रिपल मर्डर का आरोपी Jitu Saini मारा गया. क्या खुर्जा के उस सनसनीखेज जिम हत्याकांड का पूरा हिसाब हो गया है? जानिए मुठभेड़ की पूरी कहानी।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) के खुर्जा इलाके में हुए उस खौफनाक ट्रिपल मर्डर केस में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी (Jitu Saini) गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। यह मुठभेड़ सिकंदरपुर गांव के पास हुई, जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आत्मसमर्पण करने के बजाय जीतू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
इस मुठभेड़ में यूपी पुलिस की स्वाट (SWAT) टीम के प्रभारी मोहम्मद असलम और सिपाही मोहित मलिक भी घायल हुए हैं। बता दें कि यह पूरी वारदात 25 अप्रैल की रात को शुरू हुई थी, जब खुर्जा के एक जिम में चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान तीन युवकों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था और पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का भारी दबाव था।
इससे पहले भी पुलिस ने दो इनामी बदमाशों, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों जैसे रवि सैनी, मनीष और अनुज की तलाश में दिल्ली-एनसीआर, मेरठ और हरियाणा में छापेमारी कर रही है। क्या इस एनकाउंटर के बाद अब बुलंदशहर में खौफ खत्म होगा? देखिए ऋचा पराशर की यह विशेष रिपोर्ट।
In a major breakthrough, Bulandshahr Police killed Jitu Saini, the prime accused in the Khurja triple Murder case, during a fierce encounter on Thursday morning. The incident occurred near Sikandarpur village after Jitu opened fire on the police team. Jitu was wanted for the sensational killing of three youths at a gym party on April 25. While the main accused is dead, several other suspects remain at large as police intensify raids across NCR.
#BulandshahrEncounter #JituSaini #UPPolice #KhurjaTripleMurder #BreakingNews #OneindiaHindi #UPCrime #YogiAdityanath #EncounterNews
~HT.318~PR.514~GR.122~