Surprise Me!

5 Burnt Alive: Delhi-Mumbai Expressway पर 5 लोग जिंदा जले, कार बनी श्मशान, चलती गाड़ी में लगी आग

2026-04-30 12 Dailymotion

Delhi-Mumbai Expressway पर आग का गोला बनी कार, 5 लोग जिंदा जले, क्या थी वजह? दिल्ली से कोटा जा रही कार अचानक आग के गोले में बदल गई, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में खत्म कर दिया।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार देर रात करीब 1 बजे, लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में मध्यप्रदेश के श्योपुर (Sheopur) जिले के रहने वाले तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक मासूम बच्ची शामिल हैं। ये सभी लोग दिल्ली से कोटा की ओर जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि, कार चला रहे ड्राइवर विनोद कुमार मेहर ने अपनी जान बचाने के लिए जलती हुई गाड़ी से छलांग लगा दी। इस दौरान वह बुरी तरह झुलस गया है और फिलहाल 80 प्रतिशत बर्न इंजरी के साथ अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा Short Circuit या फ्यूल लीकेज की वजह से हुआ होगा। NHAI और पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया है और विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। यह घटना देश के सबसे आधुनिक एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है। इस वीडियो में देखिए हादसे की पूरी जानकारी और कैसे एक तकनीकी खामी ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

About the Story:
A horrific accident took place on the Delhi-Mumbai Expressway near Laxmangarh, where a moving car caught fire, killing five people on the spot. The victims, belonging to Sheopur, MP, were traveling from Delhi to Kota. The driver is critically injured after jumping from the burning vehicle. Authorities suspect a technical fault or short circuit as the cause of the fire.

#DelhiMumbaiExpressway #AccidentNews #BreakingNews #OneindiaHindi

~HT.318~PR.514~GR.122~