लद्दाख में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के नेता सज्जाद करगिली ने साफ कहा, “हम स्वागत करते हैं, लेकिन सिर्फ दौरे नहीं, ठोस कदम चाहिए।”
2019 के बाद के हालात पर उन्होंने नाराज़गी जताते हुए कहा कि बीते 4 साल ‘कड़वे अनुभव’ वाले रहे हैं, जहां संवाद सिर्फ दिखावे का रहा, न कि परिणाम देने वाला। उन्होंने मांग रखी कि (1) हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया जाए, (2) घायलों को बेहतर इलाज मिले, (3) मृतकों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए
सज्जाद करगिली ने यह भी कहा कि लद्दाख के लोग देश की ‘नेचुरल डिफेंस’ हैं, लेकिन उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ी है। ऐसे में केंद्र सरकार को भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
क्या शाह का यह दौरा लद्दाख में शांति और विश्वास की नई शुरुआत करेगा? या फिर नाराज़गी और बढ़ेगी? जानिए पूरा इंटरव्यू और ग्राउंड रिपोर्ट।
#Ladakh #AmitShah #लद्दाख #SajjadKargili #GroundReport
~ED.104~GR.122~HT.96~