Surprise Me!

उत्तर-पूर्व में बाढ़ का खतरा: भारी बारिश के बाद उफान पर नदियां, केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट

2026-04-30 10 Dailymotion

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. केंद्र सरकार ने असम और त्रिपुरा को अलर्ट जारी किया है और अधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर नजर रखने को कहा है. अलर्ट के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर सामान्य से ज्यादा होने की आशंका है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.  

असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने 4 मई तक बारिश होने की आशंका जताई है. ऐसी स्थिति में बह्मपुत्र समेत दूसरी नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.

बह्मपुत्र, बराक और इसकी सहायक नदियों में आई बाढ़ से इलाके में हर साल जान-माल की भारी तबाही होती है.. इस बार भी असम के सोनितपुर, जोरहाट, डिबरूगढ़, गोलपारा, धुबरी में कई जगहों पर खतरा बना हुआ है.