Jabalpur Cruise Accident: बरगी डैम में नर्मदा की लहरों में समाया क्रूज, 9 की मौत से मचा हाहाकार! शाम का सुहावना वक्त अचानक खौफनाक हकीकत में कैसे बदल गया? देखिए नर्मदा की गहराई में समाए क्रूज की पूरी कहानी।
मध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है, जहाँ बरगी डैम (Bargi Dam) में पर्यटकों से भरा एक क्रूज भीषण आंधी-तूफान की चपेट में आकर नर्मदा नदी (Narmada River) में डूब गया। शाम का वक्त था, पर्यटक नर्मदा के शांत पानी और सुंदर नजारों का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और अचानक आए तूफान ने क्रूज का संतुलन बिगाड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते आसमान काला पड़ गया और लहरें इतनी तेज हो गईं कि क्रूज को संभालना मुश्किल हो गया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। संतुलन बिगड़ने के कारण क्रूज एक तरफ झुक गया और तेजी से पानी भरने लगा। इस भीषण हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 18 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। अंधेरा और खराब मौसम बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बने हुए हैं, लेकिन गोताखोर लगातार गहराई में तलाश कर रहे हैं। यह हादसा पर्यटन सुरक्षा और मौसम विभाग की चेतावनियों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करता है। देखिए ऋचा पराशर की यह विशेष रिपोर्ट।
About the Story:
A tragic cruise accident occurred in Jabalpur's Bargi Dam (Narmada River) when a vessel carrying tourists capsized during a sudden severe storm. The accident has resulted in 9 confirmed deaths so far, while 18 survivors were rescued. Search operations for several missing persons are still underway by SDRF and local authorities.
#Jabalpur #BargiDam #NarmadaTragedy #MPNews #BreakingNews #OneindiaHindi #CruiseAccident #RescueOperation #JabalpurNews
~HT.410~PR.514~ED.108~GR.506~