मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में जुनैद खान के साथ एक्ट्रेस साई पल्लवी मेन रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म का डायरेक्शन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर आमिर खान हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी काफी सिंपल है और इसकी तुलना ‘सैयारा’ से भी की जा रही है। वहीं, कुछ दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया और इसे 5 में से 5 रेटिंग भी दी है।
#AamirKhan #JunaidKhan #Bollywoodsuperstar #mixedreaction #SaiPallavi #film #audiencereaction #Trending #BollywoodNews #BollywoodGossips #BollywoodUpdates #BollywoodNews #Bollywood #Bollywoodcelebrity #BollywoodHindiNews #ians