Surprise Me!

मेंटल पीस पर फोकस कर रहीं Celina Jaitly ने शेयर किया खास पोस्ट, बोलीं "Thankful for Whatever is here right now"

2026-05-02 40 Dailymotion

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर रहकर अपनी पर्सनल लाइफ और मेंटल पीस पर फोकस कर रही हैं। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर जीवन के उतार-चढ़ाव, मानसिक सुकून और अपने पुराने दिनों की यादों को शेयर किया। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें वे घर पर एक सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और हाथ में किताब लिए हुए दिख रही हैं। सेलिना ने बताया कि उनके लिए हीलिंग का मतलब अपनी उस पुरानी पहचान को फिर से पाना है, जिसे वे कहीं पीछे छोड़ आई थीं। उन्होंने कहा कि वे अब उस लड़की की ओर वापस लौट रही हैं, जो वे वास्तव में हैं। अपनी ताकत, अपनी आवाज और अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है।