आंध्रप्रदेश के 21 दिव्यांग छात्रों ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया है. एक तरफ खून जमा देने वाली ठंड थी, तो दूसरी शारीरिक चुनौतियां लेकिन इन छात्रों ने जो ठाना वो कर दिखाया. दसवीं और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले इन छात्रों अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर सबसे मुश्किल चुनौतियों का सामना किया.
माइनस 5 से माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तापमान में चलते समय बर्फ इनके जूतों घुस गई. चढ़ाई पर सांस लेने में दिक्कत होने लगी. सिरदर्द भी हुआ, लेकिन इनका हौसला कम नहीं हुआ और 5 हजार 364 मीटर की ऊंचाई पर बेस कैंप में पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया.
समग्र शिक्षा अभियान आध्रप्रदेश की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान पूरा कर जब ये विजयवाड़ा लौटे तो इनका शानदार स्वागत हुआ.. प्रोजेक्ट डायरेक्टर बी श्रीनिवास राव ने छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी.